#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

2625वीं महावीर जयंती कल: प्रभात फेरी, नाटिकाएं और भजन संध्या के साथ होगा भव्य आयोजन

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 30 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। भगवान महावीर के 2625वें जन्म कल्याणक (महावीर जयंती) के अवसर पर श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में कल जैन समाज द्वारा विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। पूरे आयोजन को लेकर समाज में उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर युगप्रधान आचार्य महाश्रमण की शिष्या साध्वी लक्ष्यप्रभा का सान्निध्य प्राप्त होगा।

सभा के मंत्री प्रदीप पुगलिया ने बताया कि आयोजन की शुरुआत प्रातः 8:30 बजे प्रभात फेरी से होगी, जो मालू भवन से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार मार्ग से गुजरते हुए पुनः मालू भवन पहुंचेगी। प्रभात फेरी में भगवान महावीर के अहिंसा, सत्य और करुणा के संदेशों को आकर्षक झांकियों के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा।

इसके बाद प्रातः 10:00 बजे मालू भवन में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस दौरान ज्ञानशाला के बच्चों द्वारा भगवान महावीर के जीवन पर आधारित लघु नाटिकाओं का मंचन किया जाएगा तथा प्रतिभागियों को पुरस्कार भी वितरित किए जाएंगे।

शाम 7:00 बजे भव्य भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें भक्ति रस से भरपूर प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

आयोजक संस्था श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा, तेरापंथ युवक परिषद, तेरापंथ महिला मंडल एवं अणुव्रत समिति ने समाज के सभी लोगों और नगरवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 आस्था और श्रद्धा के साथ शुरू हुआ वीर बिग्गाजी महाराज का दो दिवसीय मेला🟢 श्रीडूंगरगढ़ में बालिका छात्रावास को मिली सौगात: 3.51 लाख से बनेगी ई-लाइब्रेरी, समाज के भामाशाहों ने की कई घोषणाएं🟢 2625वीं महावीर जयंती कल: प्रभात फेरी, नाटिकाएं और भजन संध्या के साथ होगा भव्य आयोजन🟢 अम्बेडकर कॉलोनी में युवाओं की हुंकार: घर-घर जाकर जोड़ेंगे समाज; शिक्षा व नशामुक्ति का लिया संकल्प