NEXT 19 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। श्री ओसवाल पंचायत द्वारा संचालित श्री ओसवाल पंचायत भवन, कालूबास में विकास कार्य निरंतर प्रगति पर हैं। सामाजिक कार्यक्रमों की बढ़ती आवश्यकताओं को देखते हुए पंचायत भवन में 30 नए सुसज्जित कक्षों के निर्माण का निर्णय लिया गया है, जिसकी रूपरेखा तैयार कर ली गई है।

संस्था के मंत्री कांति कुमार पुगलिया ने बताया कि पंचायत विकास के पथ पर लगातार आगे बढ़ रही है। इसी क्रम में कक्ष निर्माण कार्य को गति देने के लिए वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता निर्मल डागा को इस महत्त्वपूर्ण परियोजना का संयोजक नियुक्त किया गया है।
बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष विनोद कुमार भादानी, उपाध्यक्ष हेमराज भादानी, मंत्री कांति कुमार पुगलिया, अशोक बैद, महेंद्र दुगड़ (छोटू), रणजीत सेठिया सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान निर्मल डागा को जैन पट्टिका पहनाकर संयोजक पद का दायित्व सौंपा गया।

संयोजक नियुक्त होने पर निर्मल डागा ने कहा कि पंचायत ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी दी है, वे उसे पूरी निष्ठा और तत्परता से निभाते हुए कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने इस अवसर पर कर्मठ सामाजिक कार्यकर्ता पन्नालाल पुगलिया को इस आवासीय परियोजना का सह-संयोजक मनोनीत करने की भी घोषणा की।



















