125000 जाप और धम्म जागरण की दी जानकारी
NEXT 8 जुलाई, 2025। आचार्य भिक्षु की त्रिशताब्दी जयंती पर मंगलवार को श्रीडूंगरगढ़ स्थित मालू भवन सेवा केंद्र में धर्मसभा का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत साध्वी संगीतश्री और साध्वी डॉ. परमप्रभा के सान्निध्य में बैनर विमोचन से हुई।

श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा, महिला मंडल और युवक परिषद के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से बैनर का विमोचन किया। इसके बाद उपस्थित जनों ने नमस्कार महामंत्र का जाप किया और गीतिका का संगान किया गया।
कार्यक्रम में सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी संगीतश्री, डॉ. साध्वी परमप्रभा, साध्वी ऋजुप्रज्ञा, साध्वी शांतिप्रभा ने आचार्य भिक्षु के जीवन प्रसंगों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि उनका जीवन त्याग, संयम और धर्म की प्रेरणा देता है।
सभा मंत्री प्रदीप पुगलिया, युवक परिषद से सहमंत्री सुमित बरड़िया, महिला मंडल से मंजू झाबक, किरण देवी गिया, सुशील बोथरा और अंकित पुगलिया ने अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में सभा, महिला मंडल और युवक परिषद के सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में यह घोषणा की गई कि आज शाम 4 से 7 बजे तक 1.25 लाख जाप का आयोजन होगा और रात्रि 8:30 बजे से धम्म जागरण होगा।