NEXT 27 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के लखासर गांव में कॉरपोरेट सोशल रेस्पोंसबिलिटी (सीएसआर) फंड के तहत जनहित का कार्य किया गया। सरपंच प्रतिनिधि गोवर्धन खिलेरी ने बताया कि मिनरल एक्स्प्लोरेशन एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड (MECL) ने राजकीय विद्यालय और राजकीय अस्पताल में कुल 4 वाटर कूलर भेंट किए।
गर्मी के मौसम को देखते हुए लगाए गए ये वाटर कूलर विद्यार्थियों और मरीजों को ठंडा व स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराएंगे। इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य गौतम कुमार, धन्नेसिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।





















