NEXT 14 जनवरी, 2025। राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) उपशाखा श्रीडूंगरगढ़ द्वारा एक बैठक ब्लॉक अध्यक्ष जयप्रकाश कस्वां की अध्यक्षता में रखी गई। मंगलवार को आयोजित इस बैठक में 62वें प्रदेश शैक्षक सम्मेलन में भागीदारी के लिए चर्चा हुई। कस्वां ने बताया कि आगामी 17 और 18 जनवरी को भीनमाल (जालौर) में यह सम्मेलन होगा। बैठक में सदस्यों से सम्मेलन में सहभागिता के लिए अपील की गई और कार्यक्रम की रूपरेखा बताई। इस दौरान मनोज सुथार, रामूराम नायक, बस्तीराम, रिशाल सिंह, अशोक आदि मौजूद रहे।


Next Team Writer
हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।






















