69वीं जिलास्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता (अंडर-19) कोलायत में जीती ट्रॉफी, गांव में भव्य स्वागत
NEXT 19 सितम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। कोलायत में हुई 69वीं जिलास्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता (अंडर-19) में राउमावि रिड़ी की बालिकाओं ने शानदार खेल दिखाते हुए विजय अपने नाम की।
गांव लौटने पर बेटियों का ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों और फूलमालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
नरसीराम शर्मा ने कहा कि “बेटियों की जीत से पूरा क्षेत्र गौरवान्वित है। ये उपलब्धि अन्य छात्राओं को भी खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी।”




















