शाम 7:15 बजे होगी महाज्योत, झौरड़ा धाम के जागरण में शामिल होंगे भक्त
NEXT 9 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के वार्ड संख्या 29 स्थित श्री हरिराम बाबा मंदिर में आज बाबा की 83वीं बरसी श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस दौरान मंदिर परिसर में हवन-पूजन कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि की कामना की गई।

पंडित कृष्ण शर्मा ने बताया कि वैशाख बदी सप्तमी के दिन ही हरिराम बाबा ने देह त्याग किया था। इसी उपलक्ष्य में हर वर्ष बरसी मनाई जाती है। कार्यक्रम में महाज्योत प्रज्वलित कर भोग लगाया गया तथा श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।
पंडित श्रवण कुमार शर्मा के अनुसार शाम 7:15 बजे बाबा की महाज्योत का आयोजन किया जाएगा।




















