‘गीतों का गजरा’ कार्यक्रम 31 अगस्त को संस्कृति भवन में
NEXT 27 अगस्त, 2025 श्रीडूंगरगढ़। साहित्यप्रेमियों के लिए रविवार, 31 अगस्त को खास मौका रहेगा। राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति, श्रीडूंगरगढ़ की ओर से संस्कृति भवन में एकल काव्य पाठ श्रृंखला के तहत ‘गीतों का गजरा’ कार्यक्रम होगा।
इसमें चूरू के लोकप्रिय गीतकार अनिल कुमार ‘रजन्यंश’ मंच पर अपनी मौलिक प्रस्तुतियों से श्रोताओं को झूमने पर मजबूर करेंगे।
संस्था मंत्री रवि पुरोहित ने बताया कि कार्यक्रम सुबह 10 बजे शुरू होगा। इसकी अध्यक्षता प्रगतिशील कवि श्याम महर्षि करेंगे। मुख्य अतिथि लब्ध प्रतिष्ठ गीतकार छैलू चारण ‘छैल’ होंगे। वहीं, विशिष्ट अतिथि शिक्षाविद् एवं कवयित्री डॉ. विमला महरिया ‘मौज’ रहेंगी। कार्यक्रम का संयोजन युवा साहित्यकार भगवती पारीक ‘मनु’ कर रहे हैं।
कौन हैं अनिल कुमार ‘रजन्यंश’?
- मंचों पर श्रृंगार और वीर रस के गीतों से धमाल मचाने वाले रजन्यंश पेशे से शिक्षक हैं।
- हिन्दी और राजस्थानी दोनों ही भाषाओं में उनकी रचनाएं पत्र-पत्रिकाओं में लगातार छपती रहती हैं।
- कविता, कहानी, गीत, छंद और ग़ज़ल लगभग सभी विधाओं में सक्रिय सृजन।
- युवाओं को मंच दिलाने के लिए उन्होंने चूरू में काव्यशाला संस्थान का संचालन किया।
- कई साझा संकलनों में उनकी रचनाएं प्रकाशित हो चुकी हैं।