#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

सेरूणा में ट्रक ने कुचला 5 गौवंश को, बजरंग दल में रोष; एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 8 अक्टूबर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। सेरूणा क्षेत्र में मंगलवार रात्रि हुए दर्दनाक हादसे में एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने सड़क पर जा रहे पांच गौवंश को बेरहमी से कुचल दिया। मौके पर ही पांचों की मौत हो गई। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।

गुस्साए ग्रामीणों ने मौके से भागने की कोशिश कर रहे ट्रक चालक को दौड़कर पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और बुधवार को उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

बजरंग दल प्रखंड संयोजक महेंद्र राजपूत ने कहा कि क्षेत्र में लगातार इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। गौवंश को कुचलने की यह कोई पहली वारदात नहीं है। अगर प्रशासन ने जल्द कठोर कार्रवाई नहीं की, तो गौ रक्षक संगठनों को अपने स्तर पर कदम उठाने होंगे।

उन्होंने कहा कि हिंदू समाज में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश है। प्रशासन को चाहिए कि दोषी पर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई कर भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं।

ज्ञापन देने वालों में पवन व्यास, मोहित बोरड़, ओम सिंह राजपुरोहित, योगेश सारस्वत, सौरभ करण जाड़ीवाल, मनीष गिरी, ओमपाल सिंह जोधासर, विष्णु नाई, किशन पूरी, गोविंद माली, गोपी मेघवाल, शुभम बोथरा, अनिल जाड़ीवाल, गौरव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 धड़ देवली धाम में आस्था का सैलाब, बिग्गाजी महाराज के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं ने टेका माथा🟢 सीए प्रोफेशनल्स के जरिए सड़क सुरक्षा का संदेश, बीकानेर में कार्यशाला आयोजित🟢 श्रीडूंगरगढ़ में महावीर जयंती पर भव्य रैली, झांकियों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, देखें सभी फ़ोटो🟢 सामाजिक अंकेक्षण संघ का स्नेह मिलन: अप्रैल से रिकॉर्ड जांच और भौतिक सत्यापन, 2022 का बकाया भुगतान जल्द🟢 श्रीडूंगरगढ़ में अजमत-ए-मुस्तफा जलसा, उमड़ी भीड़; उल जिलानी साहब बोले- अच्छे अखलाक और माता-पिता की सेवा ही असली इबादत