#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

वाल्मीकि रामायण समरसता और समन्वय का शाश्वत शिलालेख : मोनिका गौड़

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 16 अक्टूबर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। अखिल भारतीय साहित्य परिषद् इकाई श्रीडूंगरगढ़ की ओर से बुधवार शाम वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में वाल्मीकि बस्ती में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और दीप मंत्र के साथ हुआ।

कार्यक्रम में प्रांत उपाध्यक्ष मोनिका गौड़, संत मोहनदास महाराज (श्रीराम आश्रम), खंड कार्यवाह पवन गोहितान, अधिवक्ता पुखराज तेजी, अनिल वाल्मीकि, पवन शर्मा और अम्बिका डागा सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

संत मोहनदास महाराज ने कहा कि आदि कवि महर्षि वाल्मीकि के जीवन से जुड़े कई पहलुओं को इतिहास में सही रूप से नहीं बताया गया। उन्होंने वाल्मीकि के जीवन दर्शन और तपस्या से जुड़े प्रेरक प्रसंग साझा किए।

मुख्य अतिथि मोनिका गौड़ ने अपने वक्तव्य में कहा कि रामायण केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं बल्कि भारतीय समाज में समरसता, संवाद और समन्वय का शाश्वत शिलालेख है। उन्होंने कहा कि वाल्मीकि ने शबरी, निषादराज गुह, वानरराज सुग्रीव और रावण जैसे पात्रों का मूल्यांकन कर्म और भावना से किया, जातीय पहचान से नहीं, यही उनके समावेशी दृष्टिकोण की पहचान है।

पवन गोहितान ने ‘वल्मीक’ शब्द का अर्थ और तपस्या से जुड़ा प्रसंग बताया, जबकि पुखराज तेजी ने कहा कि वाल्मीकि समाज मेहनत और शिक्षा के बल पर अपनी पहचान सशक्त बना सकता है। धनराज तेजी ने निराकार व साकार राम पर दोहा प्रस्तुत किया और अपनी जिज्ञासाएं रखीं, जिनका समाधान पवन शर्मा ने वाल्मीकीय रामायण के प्रसंगों से किया।

कार्यक्रम का सुंदर संचालन अम्बिका डागा ने किया। अंत में इकाई अध्यक्ष भगवती पारीक ‘मनु’ ने आभार व्यक्त करते हुए परिषद् के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। कार्यक्रम में वाल्मीकि बस्ती के अनेक लोग उपस्थित रहे। समापन कल्याण मंत्र के साथ हुआ।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 धड़ देवली धाम में आस्था का सैलाब, बिग्गाजी महाराज के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं ने टेका माथा🟢 सीए प्रोफेशनल्स के जरिए सड़क सुरक्षा का संदेश, बीकानेर में कार्यशाला आयोजित🟢 श्रीडूंगरगढ़ में महावीर जयंती पर भव्य रैली, झांकियों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, देखें सभी फ़ोटो🟢 सामाजिक अंकेक्षण संघ का स्नेह मिलन: अप्रैल से रिकॉर्ड जांच और भौतिक सत्यापन, 2022 का बकाया भुगतान जल्द🟢 श्रीडूंगरगढ़ में अजमत-ए-मुस्तफा जलसा, उमड़ी भीड़; उल जिलानी साहब बोले- अच्छे अखलाक और माता-पिता की सेवा ही असली इबादत