#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

वन्य जीवों की 25वीं पुण्यतिथि पर जागरण और हवन, जाम्भोजी के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक- सेरडिया

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 28 अक्टूबर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। बीदासर रोड स्थित वन्य जीव हिरणों और मयूरों के समाधि स्थल पर सोमवार-मंगलवार को दो दिवसीय आयोजन हुआ। 25वीं पुण्यतिथि पर सोमवार रात राजाराम, जगदीश, शिवकुमार एंड पार्टी की ओर से भजन संध्या और जागरण हुआ। मंगलवार सुबह श्रद्धालुओं ने हवन कर वन्य जीवों की स्मृति में श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर शिक्षाविद सुशील सेरडिया ने कहा कि “गुरु जाम्भोजी के वन्य जीव और पर्यावरण संरक्षण के सिद्धांत आज के समय में भी उतने ही जरूरी हैं जितने 500 साल पहले थे। उन्होंने हर जीव के कल्याण का संदेश देकर मानवता को नई दिशा दी।”

कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्य भल्लूराम बिश्नोई, सांवतसर गौशाला अध्यक्ष रामनिवास बिश्नोई, और एमडीएस छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भाम्भू ने भी अपने विचार रखे। सभी ने वन्य जीव संरक्षण और पर्यावरण संतुलन को समय की जरूरत बताया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने समाधि स्थल को स्वच्छ और हरित बनाने के लिए पौधारोपण करने एवं परिसर को हाईटेक विकसित करने का निर्णय लिया।

कार्यक्रम में रामरतन बिश्नोई, हरलाल बिश्नोई, हीरालाल सांखला (पटवारी), राजाराम धारणियां, किशनलाल शर्मा, निहालचंद बिश्नोई, भंवरलाल बिश्नोई, गोपाल बिश्नोई, भैरुँसिंह, दयानंद बेनीवाल, शिवकुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं युवा उपस्थित रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 सीए प्रोफेशनल्स के जरिए सड़क सुरक्षा का संदेश, बीकानेर में कार्यशाला आयोजित🟢 श्रीडूंगरगढ़ में महावीर जयंती पर भव्य रैली, झांकियों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, देखें सभी फ़ोटो🟢 सामाजिक अंकेक्षण संघ का स्नेह मिलन: अप्रैल से रिकॉर्ड जांच और भौतिक सत्यापन, 2022 का बकाया भुगतान जल्द🟢 श्रीडूंगरगढ़ में अजमत-ए-मुस्तफा जलसा, उमड़ी भीड़; उल जिलानी साहब बोले- अच्छे अखलाक और माता-पिता की सेवा ही असली इबादत