#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

चूरू–सादुलपुर रेलखंड पर सब-वे का काम शुरू, कई ट्रेनें रहेंगी आंशिक रद्द और कुछ का रूट बदलेगा

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 13 नवम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से चूरू–सादुलपुर रेलखंड के अस्लु, दूधवाखारा और सिरसला स्टेशनों पर सब-वे निर्माण का काम शुरू किया जा रहा है। इसके लिए रेलवे ने ब्लॉक लेने का फैसला किया है। काम के दौरान कई ट्रेनें रद्द, आंशिक रद्द और मार्ग परिवर्तित रहेंगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा और ट्रैक सुधार के इस कार्य के चलते नवंबर से दिसंबर के बीच कुछ दिनों तक ट्रेन संचालन प्रभावित रहेगा।

आंशिक रूप से रद्द रहने वाली ट्रेनें

  1. बीकानेर–हिसार (14897)
    17 से 24 नवंबर, 3 से 10 दिसंबर और 19 से 24 दिसंबर तक बीकानेर से केवल रतनगढ़ तक ही चलेगी। रतनगढ़–हिसार के बीच रद्द।
  2. हिसार–बीकानेर (14898)
    18 से 25 नवंबर, 4 से 11 दिसंबर और 20 से 25 दिसंबर तक रतनगढ़ से ही शुरू होगी। हिसार–रतनगढ़ के बीच रद्द।
  3. लुधियाना–चूरू (54604)
    17 से 24 नवंबर, 3 से 10 दिसंबर और 19 से 24 दिसंबर तक हिसार तक ही चलेगी। हिसार–चूरू के बीच रद्द।
  4. चूरू–लुधियाना (54605)
    18 से 25 नवंबर, 4 से 11 दिसंबर और 20 से 25 दिसंबर तक हिसार से ही चलेगी। चूरू–हिसार के बीच रद्द।
  5. रेवाड़ी–बीकानेर (54789)
    18 से 25 नवंबर और 4 से 11 दिसंबर तक सादुलपुर तक ही चलेगी। सादुलपुर–बीकानेर के बीच रद्द।
  6. बीकानेर–रेवाड़ी (54790)
    18 से 25 नवंबर और 4 से 11 दिसंबर तक सादुलपुर से ही शुरू होगी। बीकानेर–सादुलपुर के बीच रद्द।
  7. जोधपुर–हिसार (14891)
    17 से 24 नवंबर और 3 से 10 दिसंबर तक चूरू तक ही चलेगी। चूरू–हिसार के बीच रद्द।
  8. हिसार–जोधपुर (14892)
    18 से 25 नवंबर और 4 से 11 दिसंबर तक चूरू से ही शुरू होगी। हिसार–चूरू के बीच रद्द।

रूट बदलकर चलने वाली ट्रेनें

रामेश्वरम–फिरोजपुर (20497)
18 नवंबर और 2 दिसंबर को रामेश्वरम से रवाना होने वाली यह ट्रेन सीकर–लोहारू–सादुलपुर मार्ग से होकर जाएगी।
नए मार्ग पर यह ट्रेन नवलगढ़, झुंझुनू, चिड़ावा और लोहारू स्टेशनों पर रुकेगी। रेलवे की अपील:

यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पहले अपने गंतव्य की ट्रेन की स्थिति की जानकारी NTES या 139 हेल्पलाइन से अवश्य ले लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 खबर का असर: 1 घंटे में मिला टैक्सी में छूटा बैग, चालक की ईमानदारी आई काम🟢 टैक्सी में छूटा बैग, चालक ने ईमानदारी दिखाकर लौटाने की अपील की🟢 आस्था और श्रद्धा के साथ शुरू हुआ वीर बिग्गाजी महाराज का दो दिवसीय मेला🟢 श्रीडूंगरगढ़ में बालिका छात्रावास को मिली सौगात: 3.51 लाख से बनेगी ई-लाइब्रेरी, समाज के भामाशाहों ने की कई घोषणाएं🟢 2625वीं महावीर जयंती कल: प्रभात फेरी, नाटिकाएं और भजन संध्या के साथ होगा भव्य आयोजन🟢 अम्बेडकर कॉलोनी में युवाओं की हुंकार: घर-घर जाकर जोड़ेंगे समाज; शिक्षा व नशामुक्ति का लिया संकल्प