#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

दहेज प्रताड़ना व स्त्रीधन हड़पने का मामला दर्ज, जाँच हुई शुरू

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 6 जनवरी, 2025 श्रीडूंगरगढ़। दहेज की मांग को लेकर विवाहिता के साथ मारपीट, मानसिक प्रताड़ना और स्त्रीधन हड़पने का गंभीर मामला सामने आया है। एसीजेएम न्यायालय श्रीडूंगरगढ़ के आदेश पर पुलिस थाना श्रीडूंगरगढ़ में विवाहिता की शिकायत पर पति समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
परिवादिनी ईमरती (35) पुत्री देवाराम जाट, निवासी लोहा (तहसील रतनगढ़, जिला चूरू) हाल निवासी सुरजनसर, तहसील श्रीडूंगरगढ़ ने न्यायालय में परिवाद पेश किया था।

शादी के समय दिया गया लाखों का दहेज
परिवाद के अनुसार ईमरती की शादी 21 अगस्त 2016 को सत्यनारायण पुत्र भंवरलाल के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी में पीहर पक्ष की ओर से सोने-चांदी के जेवरात, नकद 1.51 लाख रुपए, फर्नीचर, घरेलू इलेक्ट्रॉनिक सामान व अन्य वस्तुएं दी गई थीं। इसके अलावा पुत्री के जन्म पर भी अतिरिक्त जेवरात ससुराल पक्ष को सौंपे गए, जो आज तक वापस नहीं किए गए।

कार और 3 लाख की मांग पर बढ़ी प्रताड़ना
परिवादिनी का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति, सास-ससुर, देवर, ननंद व ननंदोई द्वारा कम दहेज लाने के ताने दिए जाने लगे। आरोपियों ने कार, सोने-चांदी के गहने और 3 लाख रुपए की मांग करते हुए मारपीट की। कई बार उसे भूखा रखा गया और दासी की तरह काम करवाया गया।

घर से निकालकर गहने उतरवाने का आरोप
करीब छह माह पहले आरोपियों ने विवाहिता को उसकी छोटी पुत्री के साथ घर से निकाल दिया। इस दौरान पैरों की पायल और कानों के बाले भी उतरवा लिए गए। पीहर पक्ष द्वारा समझाइश के प्रयास किए गए, लेकिन आरोपियों ने दहेज की मांग पर अड़ते हुए विवाहिता को साथ ले जाने से इनकार कर दिया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच उप निरीक्षक पवन कुमार को सौंपी गई है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 शिव पुराण कथा के दूसरे दिन प्रथम शिवलिंग की उत्पत्ति व मंत्र जाप की महिमा का वर्णन