#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

कड़ाके की ठंड से जमी बर्फ, अगेती फसलों पर पाले का खतरा

By Next Team Writer

Published on:

सुबह खेतों में दिखी बर्फ की सफेद चादर, सरसों को नुकसान की आशंका

NEXT 12 जनवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। अंचल में ठंड ने इस सीजन का सबसे कड़ा असर दिखाया है। पारा जमाव बिंदु के करीब पहुंचने से सोमवार सुबह जगह-जगह ओस जमकर बर्फ में तब्दील हो गई। खेतों, कचरे के ढेरों और खुले मैदानों में बर्फ की पतली परत नजर आई। तेज सर्द हवा और गलन से जनजीवन भी प्रभावित रहा।


पाले के चलते किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि अगेती फसलों पर पाले का सीधा असर पड़ा है। खासतौर पर अगेती सरसों की फसल को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। कुछ खेतों में पौधों की पत्तियां झुलसी हुई दिखाई देने लगी हैं।


मौसम विशेषज्ञों के अनुसार यदि अगले कुछ दिनों तक तापमान इसी तरह बना रहा तो रबी की अन्य फसलों पर भी असर पड़ सकता है। किसान फिलहाल मौसम में सुधार की आस लगाए हुए हैं और फसलों को बचाने के उपाय कर रहे

फ़ोटो क्रेडिट: गौरीशंकर शर्मा, सातलेरा

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 विधि महाविद्यालय के विद्यार्थियों का चिल्ड्रन होम भ्रमण: आनंद मार्ग चिल्ड्रन होम में बच्चों से किया संवाद, शिक्षा का महत्व समझाया🟢 21 फरवरी को मातृभाषा दिवस समारोह: राजस्थानी: लोक सूं ‘लाइक’ तांई विषय पर होगा विमर्श, चार साहित्यकार होंगे सम्मानित