#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

खेजड़ी बचाओ अभियान में आगे आया भारतीय किसान संघ, सख्त कानून की मांग रखी

By Next Team Writer

Published on:

खेजड़ी कटाई पर आक्रोश, मुख्यमंत्री से विशेष संरक्षण कानून बनाने की अपील

NEXT 5 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान की पहचान और मरुस्थलीय जीवन की रीढ़ माने जाने वाले खेजड़ी वृक्ष के संरक्षण को लेकर भारतीय किसान संघ ने राज्य सरकार से सख्त कानून बनाने की मांग की है।

भारतीय किसान संघ, बीकानेर की ओर से एसडीएम शुभम शर्मा के मार्फ़त मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में कहा गया है कि खेजड़ी केवल एक वृक्ष नहीं, बल्कि राजस्थान की सांस्कृतिक, पर्यावरणीय और आर्थिक विरासत है। यह पशुपालन, पर्यावरण संतुलन और किसान की आजीविका का मूल आधार है।

लगातार बढ़ रही हैं कटाई की घटनाएं

ज्ञापन में बताया गया कि वर्तमान में बीकानेर सहित कई क्षेत्रों में खेजड़ी वृक्षों की अवैध कटाई, नुकसान की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इससे किसानों, ग्रामीण समाज और पर्यावरण प्रेमियों में भारी रोष है।

कमजोर कानून बना रहे हैं संकट

भारतीय किसान संघ ने कहा कि खेजड़ी जैसे संरक्षित वृक्ष के लिए प्रभावी और सख्त कानून का अभाव है। कमजोर दंड व्यवस्था के कारण दोषियों में कानून का भय नहीं है, जिससे खेजड़ी का अस्तित्व गंभीर संकट में पड़ता जा रहा है।

ये प्रमुख मांगें रखीं

संघ ने सरकार से मांग की है कि

  • खेजड़ी वृक्ष को राज्य स्तर पर विशेष संरक्षित वृक्ष घोषित किया जाए।
  • खेजड़ी की कटाई, नुकसान या अवैध स्थानांतरण पर कठोर दंड का प्रावधान किया जाए।
  • खेजड़ी संरक्षण के लिए विशेष टास्क फोर्स या प्रवर्तन तंत्र का गठन किया जाए।

ये लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष बजरंग धारणियां, सांवतसर ग्राम अध्यक्ष मांगीलाल बिश्नोई, अरुण दर्जी, शयोपत बिश्नोई, ओमप्रकाश बिश्नोई, श्रवण सिंह (पुंदलसर), हरेंद्र सिंह, अमित कुमार माहिच, रमेश कुमार सहित अनेक पर्यावरण प्रेमी किसान उपस्थित रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 शिव पुराण कथा के दूसरे दिन प्रथम शिवलिंग की उत्पत्ति व मंत्र जाप की महिमा का वर्णन