NEXT 3 फरवरी, 2025। क्षेत्र के आडसर गाँव में एक प्रवासी पक्षी पेलिकन घायल अवस्था में पाया गया। सूचना मिलते ही माँ करणी गौ सेवा ग्रुप के सदस्य आनंद जोशी, श्याम गिरी और नारायण जोशी मौके पर पहुंचे। स्थानीय युवाओं ने इस विदेशी पक्षी को ग्रुप के सदस्यों को सुपुर्द किया, जिसके बाद इसे वन विभाग कार्यालय पहुंचाया गया।

पेलिकन एक संरक्षित प्रवासी पक्षी है, जो हर वर्ष साइबेरिया और पूर्वी यूरोप से भारत में प्रजनन और भोजन के लिए आता है। ये मुख्य रूप से गुजरात के कच्छ और आंध्र प्रदेश के नेलापट्टू जैसे स्थानों पर पाए जाते हैं। भारत में इसे प्रवासी पक्षी अधिनियम के तहत संरक्षित किया गया है, इसलिए इसे पालतू बनाना प्रतिबंधित है।

आनंद जोशी ने बताया कि आडसर गांव में यह कीचड़ में फंसा हुआ था और शरीर पर चोट भी है। इसलिए इसे बचाकर वन विभाग को सौंपा गया है।