NEXT 6 फरवरी, 2025 श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र के गांव लिखमादेसर में किसान पपूनाथ की मसूर की खेती इस बार भी शानदार रही है। लगातार तीन वर्षों से वे मसूर की सफल खेती कर रहे हैं और अच्छी पैदावार प्राप्त कर रहे हैं।

नत्थुनाथ ज्याणी ने बताया कि इस साल प्रति बीघा करीब 5 क्विंटल की उपज हो रही है, जो कि इस क्षेत्र के लिए एक बेहतरीन आंकड़ा है। पपूनाथ के खेत में मसूर की फसल लहलहा रही है, जिससे अन्य किसान भी प्रेरणा ले रहे हैं।
विशेषज्ञों के अनुसार, सही कृषि तकनीकों और बेहतर प्रबंधन से मसूर की खेती को और अधिक लाभदायक बनाया जा सकता है। क्षेत्र के किसान अब इस तकनीक को अपनाने की दिशा में विचार कर रहे हैं।