NEXT 12 फरवरी, 2025। आसाम, बंगाल, बिहार और पूर्वांचल क्षेत्र में अणुव्रत, अहिंसा और जीवन विज्ञान का संदेश फैलाने के बाद तेरापंथ जैन संप्रदाय की साध्वी संगीतश्री अपनी सहवर्तिनी साध्वियों के साथ मंगलवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, ठुकरियासर पधारीं। स्कूल पदार्पण पर जैन श्रद्धालुओं के साथ स्कूल स्टाफ व ग्रामीणों ने साध्वियों का स्वागत किया।

इस अवसर पर सहयोगी साध्वी कमलविभा ने विद्यार्थियों को अणुव्रत व जीवन विज्ञान के सूत्रों की सुंदर व्याख्या के साथ समझाया और नशामुक्ति का संकल्प दिलाया।
विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानाध्यापिका लक्ष्मी जोशी, ओमप्रकाश पूनिया, नरेंद्र प्रकाश बोयल, होशियार सिंह सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

तेरापंथ महिला मंडल श्रीडूंगरगढ़ की अध्यक्ष सुनीता डागा ने बताया कि साध्वी संगीतश्री तथा राजलदेसर से विहार कर पधारने वाली डॉ. साध्वी परमप्रभा 14 फरवरी को श्रीडूंगरगढ़ पहुंचेंगी और वहां साध्वी सेवा केंद्र में संयुक्त रूप से एक वर्ष तक सेवाएं देंगी।
गौरतलब है कि साध्वी संगीतश्री का संसारपक्षीय परिवार श्रीडूंगरगढ़ का ही है। ऐसे में अपने कस्बे की साध्वी के पदार्पण को लेकर कस्बेवासियों में हर्ष का माहौल है।