#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

राजयोग एवं महाशिवरात्रि का अद्भुत संगम, अवश्य करें शिव पूजा, करें विशेष उपाय

By Next Team Writer

Published on:

इस वर्ष शिव आराधना का पावन महाशिवरात्रि पर्व 26 फरवरी, बुधवार को मनाया जाएगा। इस महाशिवरात्रि के दिन ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार कुछ विशेष योग बन रहे हैं। इन विशेष योगों में शिव आराधना, महारुद्राभिषेक करना विशेष फलदायक माना गया है। आइए जानते हैं कब बन रहे है विशेष योग ?
राजयोग : राजगुरु पंडित देवीलाल उपाध्याय ने बताया कि महाशिवरात्रि के दिन प्रातः 11:02 से दोपहर 12: 58 बजे तक वृषभ लग्न रहेगा इस दौरान पंचमेश बुध और नवमेश शनि की युति होने से राजयोग का निर्माण हो रहा है। राजगुरु के अनुसार बुधवार को रात्रि 10:00 से 12:17 बजे तक तुला लग्न रहेगा। इस दौरान तुला लग्न में पंचमेश शनि एवं भाग्येश बुद्ध का युति संबंध होने से राजयोग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्रों में राजयोग को अति शुभ माना जाता है।
बुधादित्य योग: आचार्य राजगुरु पंडित रामदेव उपाध्याय ने बताया गोचर कुंडली की गणना के अनुसार महाशिवरात्रि के पहले दिन मंगलवार को बुध ग्रह कुंभ राशि में उदय हो रहे हैं। जहां सूर्य नारायण पहले से स्थित होने से सूर्य एवं बुद्ध की युति महाशिवरात्रि के दिन बुधादित्य योग भी बन रहा है। यह योग महाशिवरात्रि के दिन संपूर्ण अहोरात्र (दिन-रात) रहेगा। ज्योतिष शास्त्र में बुधादित्य योग को अति शुभ माना गया है। आचार्य के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन बुधादित्य योग का निर्माण होना अति शुभ संकेत है। इस योग में सभी भक्तों को निश्चय ही शिव पूजन करना चाहिए।
क्यों करें शिव पूजन?
राजगुरु पंडित देवीलाल उपाध्याय ने बताया कि यदि किसी की जन्म पत्रिका कालसर्प दोष, ग्रहदोष आदि से पीड़ित है, मारकेश काल चल रहा है, किसी भी ग्रह दशा से पीड़ित है तो उन्हें निश्चय ही शिव पूजन करना चाहिए। यदि किसी व्यक्ति को शारीरिक कष्ट चल रहा है, किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित चल रहे हैं या किसी गंभीर बीमारी की आशंका है तब उन्हें इस योग में स्वास्थ्य लाभ हेतु शिव पूजन अवश्य करना चाहिए। जो व्यक्ति मानसिक तौर से अशांत रहते हैं उन्हें गाय के कच्चे दूध से शिव अभिषेक अवश्य करना चाहिए इससे मानसिक शांति मिलती है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 फसल बीमा क्लेम से लेकर खाद-बिजली तक की समस्याएं उठाईं, किसान संघ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन🟢 महिलाओं को अपने कानूनी अधिकारों की जानकारी होना जरूरी : तिवाड़ी🟢 दहेज में 2 लाख रुपए और बाइक नहीं मिली तो विवाहिता से मारपीट, दोनों बहनों को गहने उतरवाकर घर से निकाला🟢 पाइल्स का इलाज बताकर कराया गर्भपात, पति के फर्जी हस्ताक्षर करने का आरोप; कोर्ट पहुंचा मामला🟢 बाल संसद चुनाव में गौतम जांगिड़ बने प्रधानमंत्री, वसुंधरा को 11 वोट से हराया🟢 भीखमचन्द पुगलिया ने की 12 दिन की निराहार तपस्या, सोमवार को हुआ पारणा, देखें आकर्षक फ़ोटो🟢 पेड़ पर फंदे से लटकी मिली 70 वर्षीय महिला, परिजनों ने समय रहते बचाया🟢 सोनियासर मिठिया में आबादी के पास डाले जा रहे मृत पशुओं के अवशेष, ग्रामीणों ने सांसद से लगाई स्थायी समाधान की गुहार🟢 निकाय चुनाव की आहट के बीच वार्ड 33 में सक्रिय हुए पार्षद भरत सुथार, 5 साल के विकास कार्यों का रखा लेखा-जोखा🟢 राधेश्याम सायच बने कांग्रेस ओबीसी शहर प्रकोष्ठ के महासचिव, कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन