NEXT 30 अप्रैल, 2025। माकपा कार्यालय में बुधवार को स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) का तहसील सम्मेलन आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत निवर्तमान अध्यक्ष गौरव द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके बाद शहीद वैदिका, शहीद भगत सिंह और डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

सम्मेलन में एसएफआई जिला उपाध्यक्ष ओम सिंह भाटी ने संगठन की भूमिका, दिशा और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने गांव-गांव, स्कूल-कॉलेज में संगठन की सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में अनिल बारूपाल, मुखराम गोदारा, सीमा जैन, विवेक लावा, मुकेश ज्याणी, सोम शर्मा और जावेद बेहलीम मुख्य वक्ता रहे।

सम्मेलन में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जगदीश प्रसाद रेगर को अध्यक्ष, प्रतीक शर्मा को सचिव चुना गया। सुमित्रा तुनगरिया और अकरम काजी को उपाध्यक्ष तथा जितेंद्र और कैलाश मेघवाल को सह सचिव बनाया गया। 11 सदस्यीय कमेटी में तालीम, थानाराम, सुनील घोटिया, आरती चौहान, शौकीन सहित अन्य को शामिल किया गया। संरक्षक मंडल में मुकेश ज्याणी, गौरव, सुभाष जावा, गोपी पूनिया, विजयपाल भुवाल, बीरबल पूनिया और विवेक लावा को जगह दी गई।

सम्मेलन में खेल मैदान की मांग, भगत सिंह चौक का सौंदर्यकरण, शिक्षा और रेलवे के निजीकरण का विरोध तथा नशे पर रोकथाम जैसे प्रस्ताव पारित किए गए।
नव निर्वाचित सचिव प्रतीक शर्मा ने घोषणा की कि 8 मई को भगत सिंह चौक पर भगत सिंह की मूर्ति स्थापना व पार्क सौंदर्यकरण की मांग को लेकर उपखंड कार्यालय का घेराव किया जाएगा। उन्होंने इसे छात्रों की भागीदारी और क्षेत्रीय जागरूकता का प्रतीक बताया।
सम्मेलन में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए, जिनमें इरफान, हर्ष शर्मा, सुरेंद्र लूना, समीर, रितिक, ममता मेघवाल, साजिद काजी, अनिल तोलियासर, आमिर खोखर व आदुराम बाना प्रमुख रहे।