#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

गांधी पार्क के पास खुले नाले में गिरी इनोवा, रोज़ हो रहे हादसे, देखें वीडियो

By Next Team Writer

Published on:

नगरपालिका बेखबर, लापरवाही से बढ़ रहा खतरा
RTI एक्टिविस्ट ने कहा- किसी दिन बड़ा हादसा होगा तब जागेगा प्रशासन

NEXT 6 जून, 2025 श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के गांधी पार्क के पास स्थित खुले पड़े नाले एक बार फिर हादसे की वजह बने। अभी- अभी एक इनोवा गाड़ी अचानक संतुलन खो बैठी और सीधे नाले में जा गिरी। सौभाग्य से इस बार कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन हादसे ने एक बार फिर नगरपालिका की लापरवाही को उजागर कर दिया है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह कोई पहली घटना नहीं है। क्षेत्र में आए दिन दोपहिया व चौपहिया वाहन खुले नाले और चैंबरों में गिरते हैं, लेकिन नगरपालिका प्रशासन आंख मूंदे बैठा है।

RTI एक्टिविस्ट ललितसिंह ओड और समाजसेवी अशोक झाबक ने बताया कि “यहां लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन पालिका के कार्मिक आंख मूंदे हुए हैं। आखिर प्रशासन किसी बड़े हादसे के बाद ही क्यों चेतेगा?” उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को कई बार अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया, लेकिन समाधान के नाम पर सिर्फ आश्वासन ही मिला।

कुछ दिन पहले भी एक महिला अपने बच्चे के साथ खुले चैंबर में गिर गई थी, जिसकी शहरभर में तीखी प्रतिक्रिया हुई थी। इसके बावजूद जिम्मेदारों की नींद नहीं टूटी।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 फसल बीमा क्लेम से लेकर खाद-बिजली तक की समस्याएं उठाईं, किसान संघ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन🟢 महिलाओं को अपने कानूनी अधिकारों की जानकारी होना जरूरी : तिवाड़ी🟢 दहेज में 2 लाख रुपए और बाइक नहीं मिली तो विवाहिता से मारपीट, दोनों बहनों को गहने उतरवाकर घर से निकाला🟢 पाइल्स का इलाज बताकर कराया गर्भपात, पति के फर्जी हस्ताक्षर करने का आरोप; कोर्ट पहुंचा मामला🟢 बाल संसद चुनाव में गौतम जांगिड़ बने प्रधानमंत्री, वसुंधरा को 11 वोट से हराया🟢 भीखमचन्द पुगलिया ने की 12 दिन की निराहार तपस्या, सोमवार को हुआ पारणा, देखें आकर्षक फ़ोटो🟢 पेड़ पर फंदे से लटकी मिली 70 वर्षीय महिला, परिजनों ने समय रहते बचाया🟢 सोनियासर मिठिया में आबादी के पास डाले जा रहे मृत पशुओं के अवशेष, ग्रामीणों ने सांसद से लगाई स्थायी समाधान की गुहार🟢 निकाय चुनाव की आहट के बीच वार्ड 33 में सक्रिय हुए पार्षद भरत सुथार, 5 साल के विकास कार्यों का रखा लेखा-जोखा🟢 राधेश्याम सायच बने कांग्रेस ओबीसी शहर प्रकोष्ठ के महासचिव, कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन