#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ को बड़ी सौगात: विधानसभा में CM ने खोला घोषणाओं का पिटारा, बीकानेर जिले की सड़कों के लिए 35 करोड़

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 27 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। विधानसभा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बजट घोषणाओं के दौरान श्रीडूंगरगढ़ सहित बीकानेर जिले को बड़ी राहत दी है। लंबे समय से टूटी-फूटी सड़कों के पुनर्निर्माण के लिए 35 करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत किया गया है। इस राशि का बड़ा हिस्सा ग्रामीण क्षेत्रों, खासकर श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सड़क निर्माण व सुदृढ़ीकरण पर खर्च होगा।

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की प्रमुख सड़कें होंगी मजबूत

श्रीडूंगरगढ़ में वर्षों से लंबित मिसिंग लिंक सड़कों को अब पूरा किया जाएगा। इससे न सिर्फ गांवों की कनेक्टिविटी सुधरेगी, बल्कि किसानों और आमजन को आवागमन में भी बड़ी राहत मिलेगी।

स्वीकृत कार्य:

  • ऊपनी से पुन्दलसर तक 12 किमी मिसिंग लिंक सड़क
    लागत: ₹4.80 करोड़
  • धीरेदेसर चोटियान से मोमासर तक 12 किमी मिसिंग लिंक सड़क
    लागत: ₹4.80 करोड़
  • कुंतासर से रेवाड़ा तक 2.20 किमी सड़क नवीनीकरण
    लागत: ₹40 लाख
  • बीकानेर–रतनगढ़ रेल मार्ग पर दुलचासर-भोजास रास्ते के बीच आरयूबी निर्माण
    लागत: ₹6 करोड़

ग्रामीण इलाकों की कनेक्टिविटी को मिलेगा फायदा

बीकानेर जिले के अन्य क्षेत्रों में भी सड़क नेटवर्क को मजबूत किया जाएगा-

  • कीकासर से गरबदेसर वाया कनवासर सड़क
  • जैतपुर (रायका चक) से शेरपुरा, लूणकरणसर नई संपर्क सड़क
  • नोखा से सुरपुरा तक मिसिंग लिंक सड़क

इन कार्यों से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति मिलने की उम्मीद है।

खाजूवाला सहित बॉर्डर एरिया में पानी की समस्या होगी दूर

सीमावर्ती क्षेत्रों में पेयजल संकट को देखते हुए खाजूवाला व पुगल क्षेत्र की ग्रामीण जल योजनाओं के सुधार के लिए अलग-अलग बजट स्वीकृत किया गया है। इससे गर्मी के दिनों में पानी की किल्लत से राहत मिलेगी।

बीकानेर शहर के लिए नई टाउन प्लानिंग की घोषणा

मुख्यमंत्री ने विधानसभा में कहा कि प्रदेश के सभी संभाग मुख्यालयों पर नई टाउन प्लानिंग विकसित की जाएगी।
बीकानेर संभाग मुख्यालय होने के कारण-

  • शहर में सस्ती जमीन व मकान उपलब्ध होंगे
  • ग्रामीण क्षेत्र के लोग नियोजित कॉलोनियों में बस सकेंगे
  • अव्यवस्थित शहरी विस्तार पर लगेगी रोक

बीकानेर को अन्य बड़ी घोषणाएं

  • देशनोक क्षेत्र के लिए ₹750 करोड़ की पेयजल परियोजना
  • सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए विशेष बजट
  • बीकानेर व जैसलमेर में सोलर एनर्जी पार्क
  • बीकानेर में NDPS कोर्ट की स्थापना
  • महिला व बाल सुरक्षा संस्थाओं के लिए ₹50 करोड़ का प्रावधान

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 श्रीडूंगरगढ़ को बड़ी सौगात: विधानसभा में CM ने खोला घोषणाओं का पिटारा, बीकानेर जिले की सड़कों के लिए 35 करोड़🟢 विधानसभा में CM के बड़े ऐलान: 3 शहरों के बदले नाम, मजदूरों को 125 दिन काम और साप्ताहिक भुगतान🟢 प्रधानमंत्री के राजस्थान आगमन पर बीकानेर से जुड़ी दो बड़ी व्यवस्थाएं🟢 13 साल पुराने धोखाधड़ी व फर्जी दस्तावेज़ मामले में 2 आरोपी दोषमुक्त🟢 सातलेरा में कल बरसेगा होली का रंग: फागोत्सव में झूमेंगे ग्रामीण, चंग पर धमाल मचाएंगी कई पारंपरिक कलाकार पार्टियां🟢 निजी स्कूलों की मनमानी पर रोक, नोटिस बोर्ड पर लगानी होगी किताबों की सूची🟢 3 दिन बाद थमी हड़ताल, आज से दौड़ेंगी 1500 निजी बसें