NEXT 27दिसम्बर, 2024। श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के बेनीसर गांव में एक परिवार पर घर में घुसकर हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित मोहनलाल पुत्र लालू राम प्रजापत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपीगण धारदार हथियार लेकर उनके घर में घुसे और उनके साथ मारपीट की। जब उनका पुत्र और पत्नी बीच-बचाव करने आए तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की।शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने उनकी पत्नी के साथ लज्जा भंग करने की नीयत से बदतमीजी भी की। पीड़ित ने आरोप लगाया कि मालाराम पुत्र बाबूलाल प्रजापत, अशोक पुत्र मालाराम, भैराराम पुत्र हनुमानराम और बाबूलाल ने इस घटना को अंजाम दिया। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने मोहनलाल की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार को सौंपी गई है।


Next Team Writer
हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।



















