#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

मोमासर में निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर, 800 लोगों ने कराया उपचार

By Next Team Writer

Updated on:

NEXT 15 जनवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। मोमासर गांव स्थित इचरज देवी पटावरी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में सुरवि चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर के पहले दिन जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। शिविर में छात्राओं सहित ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

शिविर में करीब 800 लोगों ने दांतों की जांच और परामर्श कराया। शिविर में बेल्जियम से आए अनुभवी दंत चिकित्सक डॉ. मर्लिन, डॉ. अनायास और डॉ. लीसा ने अपनी सेवाएं दीं। चिकित्सकों ने दांतों की सुरक्षा, सही ब्रश करने की तकनीक, खान-पान में बरती जाने वाली सावधानियों और मौखिक स्वच्छता के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

जागरूकता के साथ उपचार

शिविर के दौरान बच्चों को गतिविधियों के माध्यम से दांतों की देखभाल के तरीके सिखाए गए। जांच में सामने आई दंत समस्याओं के अनुसार मरीजों को आवश्यक दवाइयां और उपचार संबंधी परामर्श भी दिया गया।

इनका रहा सहयोग

इस सेवा कार्य में डॉ. अरविंद, मोहम्मद जफर, सांवर मल शर्मा और नितेश प्रजापत का विशेष सहयोग रहा। वहीं नर्सिंग स्टाफ संतोष, सरोज रानी और लक्ष्मी बावरी ने मरीजों की देखभाल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ग्रामीण क्षेत्रों तक विशेषज्ञ सेवाएं पहुंचाने का लक्ष्य

सुरवि चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी किशन लाल पटावरी के प्रतिनिधि राजेश रोहिल्ला और विपिन जोशी ने शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में दंत स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं आमजन तक पहुंचाना है।

दो दिन और चलेगा शिविर

बाबूलाल गर्ग ने बताया कि दंत चिकित्सा शिविर आगामी दो दिनों तक जारी रहेगा, जिसमें मोमासर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के अधिक से अधिक विद्यार्थियों और ग्रामीणों को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। ग्रामीणों ने इस पहल को क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात बताते हुए ट्रस्ट की सराहना की।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 शौर्य, स्वाभिमान और संस्कारों की धरती राजस्थान पर संगोष्ठी🟢 सेवादार- ईमानदार: एम्बुलेंस में मिला घायल युवक का मोबाइल, सेवा समिति ने लौटाया🟢 पूनरासर बालाजी में विद्यालय परिवार का सम्मान: देव दर्शन यात्रा रही सफल, शिक्षकों ने बताया प्रेरणादायक अनुभव🟢 लाडनूं में महाश्रमण स्पोर्ट्स ग्राउंड का लोकार्पण, आचार्य महाश्रमण के सान्निध्य में भव्य आयोजन🟢 खाटूश्याम जी के लिए 300 डाक ध्वजा यात्रियों का विशाल संघ रवाना