#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

सातलेरा में 8 फरवरी को विराट हिन्दू सम्मेलन

By Next Team Writer

Published on:

तैयारियों में जुटे ग्रामीण, बैनर का किया विमोचन

NEXT 4 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव सातलेरा में आगामी 8 फरवरी, रविवार को विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन को लेकर गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन श्री वीर बिग्गाजी स्टेडियम स्थित ठाकुरजी महाराज मंदिर के सामने किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 1 बजे होगा।

सम्मेलन में अखिल विश्व गायत्री परिवार के गोपाल शास्त्री तथा जसनाथ बाड़ी बिग्गा के प्रेमनाथ महाराज का पावन सान्निध्य रहेगा।

आयोजन समिति के सदस्य सांवरमल सारस्वत ने बताया कि सम्मेलन में सातलेरा, बिग्गा, बिग्गा बास रामसरा, जैसलसर सहित आसपास के गांवों के सर्व हिन्दू समाज को आमंत्रित किया गया है।

सम्मेलन को लेकर गांव में बैनर का विमोचन किया गया। आयोजन समिति ने युवाओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी हैं। युवा वर्ग पूरे जोश के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटा हुआ है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 शिव पुराण कथा के दूसरे दिन प्रथम शिवलिंग की उत्पत्ति व मंत्र जाप की महिमा का वर्णन