#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

29 मार्च को श्रीडूंगरगढ़ से खाटूश्यामजी के लिए रवाना होगी विशाल डाक ध्वजा यात्रा

By Next Team Writer

Published on:

शुक्ल पक्ष एकादशी पर पुष्प व इत्र वर्षा के साथ ऐतिहासिक आयोजन की तैयारी

NEXT 4 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र के श्याम भक्तों के लिए एक बार फिर आस्था और उत्साह का अवसर आ रहा है। आगामी 29 मार्च 2026, रविवार को शुक्ल पक्ष एकादशी के पावन अवसर पर वार्ड नंबर 28 स्थित श्री श्याम मंदिर, आडसर बास से श्री मोरवीनन्दन विशाल डाक ध्वजा यात्रा रवाना होगी। यात्रा का गंतव्य राजस्थान के प्रसिद्ध तीर्थस्थल खाटू श्याम मंदिर रहेगा।

आयोजक श्री मोरवीनन्दन खाटू श्याम पैदल यात्री सेवा समिति संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि इस बार यात्रा को भव्य और ऐतिहासिक बनाने की तैयारियां की जा रही हैं। ध्वजा यात्रा के दौरान श्रीडूंगरगढ़ से खाटूश्यामजी तक पूरे मार्ग में ध्वजा पर पुष्प वर्षा एवं इत्र वर्षा की जाएगी, जिससे वातावरण भक्तिमय रहेगा।

समिति के अनुसार यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए सीमित संख्या में रसीद काटी जाएगी। इच्छुक भक्तों से शीघ्र पंजीकरण करवाकर अपनी टी-शर्ट प्राप्त करने का आग्रह किया गया है।

संपर्क सूत्र:
9001802453, 9829998905, 8890268867, 9828377775,
9314254183, 8302132774, 8875241780, 9252521197

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 श्री ओसवाल पंचायत संस्था का जे.पी. हॉल राजूदेवी पारख द्वारा लोकार्पित, देखें सभी फ़ोटो🟢 29 मार्च को श्रीडूंगरगढ़ से खाटूश्यामजी के लिए रवाना होगी विशाल डाक ध्वजा यात्रा🟢 बीकानेर में फरवरी का राशन अब 15 मार्च तक मिलेगा🟢 बीदासरिया में युवाओं का बड़ा संकल्प: मृत्यु भोज और शराब को कहा अलविदा