NEXT 2 अक्टूबर 2025 श्रीडूंगरगढ़। गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर, गुरुवार को एक विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर राजस्थान मेडिकल स्टोर, स्टेशन रोड, जमा मस्जिद के सामने आयोजित होगा।
शिविर का समय सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा। इस दौरान नागरिक अपनी विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श ले सकेंगे।
शिविर में विशेष रूप से नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. नदीम खान
और शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. खुर्शीद खान अपनी सेवाएं देंगे।
आयोजकों ने बताया कि यह शिविर आमजन के स्वास्थ्य हित में लगाया जा रहा है, जिसमें परामर्श पूरी तरह निःशुल्क रहेगा।
📞 संपर्क: 9057995152 / 9828893312
स्थानीय नागरिकों से अपील की गई है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस सेवा का लाभ उठाएं।




















