#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

स्व. भादू की तृतीय पुण्यतिथि पर 21 दिसंबर को लगेगा विशाल रक्तदान शिविर

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 19 दिसम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र के देराजसर गांव में समाजसेवी स्व. मूलचंद भादू की तृतीय पुण्यतिथि के अवसर पर 21 दिसंबर को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर देराजसर नवयुवक मंडल के सौजन्य से चोपड़ा सती दादी ट्रस्ट भवन में आयोजित होगा।

गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में रक्तदान शिविर के बैनर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर श्रीडूंगरगढ़ के पूर्व विधायक गिरधारी लाल महिया, कांग्रेस देहात जिला अध्यक्ष विशनाराम सियाग, कांग्रेस शहर अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल, कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मूलाराम भादू, युवा नेता कृष्ण गोदारा सहित अनेक जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

अतिथियों ने स्व. मूलचंद भादू की स्मृति में आयोजित इस रक्तदान शिविर की सराहना करते हुए युवाओं से अधिकाधिक संख्या में भाग लेने की अपील की।
पूर्व विधायक गिरधारी लाल महिया ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है और इससे किसी जरूरतमंद का जीवन बचाया जा सकता है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 अम्बेडकर कॉलोनी में युवाओं की हुंकार: घर-घर जाकर जोड़ेंगे समाज; शिक्षा व नशामुक्ति का लिया संकल्प