बिग्गा बास रामसरा में फाइटर विमान स्थापना को लेकर भूमि पूजन, भारत माता के जयकारों से गूंजा परिसर
NEXT 29 जनवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद कैप्टन चन्द्र चौधरी की स्मृति को चिरस्थायी बनाने की दिशा में बीकानेर में बड़ा कदम उठाया गया है। उनकी याद में MiG-21 फाइटर विमान स्थापित किया जाएगा। इसके लिए सर्किल परिसर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। गुरुवार को विमान स्थापना स्थल पर विधिवत भूमि पूजन किया गया।
भूमि पूजन कार्यक्रम में बीघा बास रामसरा के सरपंच लक्ष्मण जाखड़, शहीद के छोटे भाई सीताराम सियाग, रामसरा पर्यावरण समिति के अध्यक्ष सरवन राम जाखड़, कैप्टन चन्द्र चौधरी राजकीय विद्यालय के प्रिंसिपल बीके भारद्वाज सहित ग्रामीण और गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान भारत माता की जय और कैप्टन चन्द्र चौधरी अमर रहें के नारे लगाए गए।
सर्किल परिसर में चल रहा विकास कार्य
फाइटर विमान स्थापना को लेकर सर्किल परिसर में आधार निर्माण और सौंदर्यीकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। विमान के आगमन से पहले सभी आवश्यक निर्माण कार्य पूरे किए जाएंगे, ताकि स्मारक को भव्य स्वरूप दिया जा सके।
आने वाली पीढ़ियों को मिलेगी प्रेरणा
शहीद के छोटे भाई सीताराम सियाग ने बताया कि MiG-21 विमान शहीद कैप्टन चंदर चौधरी की वीरता, साहस और देशभक्ति की अमर निशानी बनेगा। यह स्मारक युवाओं को राष्ट्रसेवा, त्याग और बलिदान की प्रेरणा देगा।
इस पहल को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और स्थानीय लोग इसे जिले के लिए गौरव का विषय मान रहे हैं।
















