#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

कूरियर के नाम पर नया साइबर फ्रॉड: एक कोड डायल करते ही बैंक OTP ठगों के पास, खाते खाली हो रहे

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 3 जनवरी, 2025 श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम थ्रेट एनालिटिक्स यूनिट ने साइबर ठगी के एक नए और बेहद खतरनाक तरीके को लेकर आमजन को अलर्ट किया है। यह ठगी USSD आधारित कॉल फॉरवर्डिंग स्कैम के जरिए की जा रही है, जिसमें ठग खुद को कूरियर या डिलीवरी एजेंट बताकर लोगों को निशाना बना रहे हैं।
ऐसे काम करता है नया स्कैम
साइबर क्राइम शाखा के अनुसार ठग फोन कर यह कहते हैं कि आपका पार्सल डिलीवरी के लिए तैयार है या री-शेड्यूल करना है। इसके बाद वे पीड़ित से एक कोड डायल करने को कहते हैं, जो आमतौर पर *21*, *61* या *67* से शुरू होता है।
जैसे ही यह कोड डायल किया जाता है, मोबाइल की कॉल फॉरवर्डिंग एक्टिव हो जाती है।
OTP कॉल सीधे ठगों तक पहुंचती है
कॉल फॉरवर्डिंग चालू होते ही बैंक से आने वाली OTP वेरिफिकेशन कॉल सीधे ठगों के नंबर पर चली जाती है। इसके बाद साइबर अपराधी पीड़ित के बैंक खाते से अनधिकृत ट्रांजैक्शन कर लेते हैं। कई मामलों में सोशल मीडिया अकाउंट्स भी हैक कर लिए जाते हैं।
राजस्थान पुलिस की साफ चेतावनी
राजस्थान पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि
– किसी भी अनजान कॉलर के कहने पर कोई भी USSD कोड डायल न करें।
-कूरियर या पार्सल से जुड़ी जानकारी केवल आधिकारिक वेबसाइट या कस्टमर केयर नंबर से ही जांचें।
-अगर कॉल फॉरवर्डिंग चालू हो जाए तो क्या करें?
-यदि आपको शक है कि आपके मोबाइल में कॉल फॉरवर्डिंग एक्टिव हो गई है तो तुरंत ##002# डायल करें।
इससे सभी प्रकार की कॉल फॉरवर्डिंग सेवाएं बंद हो जाएंगी।
ठगी होने पर तुरंत शिकायत करें
इस तरह की साइबर ठगी का शिकार हो जाएं तो देर न करें-
राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तुरंत कॉल करें
या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें
राजस्थान पुलिस के व्हाट्सऐप हेल्पलाइन नंबर 9256001930 और 9257510100 पर भी सूचना दी जा सकती है
पुलिस का कहना है कि सतर्कता ही साइबर ठगी से बचाव का सबसे बड़ा हथियार है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 सकारात्मक खबर: पशु खेळी को युवाओं ने श्रमदान से किया साफ, पशुओं को मिलेगा साफ पानी🟢 शौर्य, स्वाभिमान और संस्कारों की धरती राजस्थान पर संगोष्ठी🟢 सेवादार- ईमानदार: एम्बुलेंस में मिला घायल युवक का मोबाइल, सेवा समिति ने लौटाया🟢 पूनरासर बालाजी में विद्यालय परिवार का सम्मान: देव दर्शन यात्रा रही सफल, शिक्षकों ने बताया प्रेरणादायक अनुभव🟢 लाडनूं में महाश्रमण स्पोर्ट्स ग्राउंड का लोकार्पण, आचार्य महाश्रमण के सान्निध्य में भव्य आयोजन🟢 खाटूश्याम जी के लिए 300 डाक ध्वजा यात्रियों का विशाल संघ रवाना