विधायक ताराचंद सारस्वत ने किया शिलान्यास, ग्रामीणों में उत्साह
NEXT 5 दिसम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। ग्राम आडसर में शुक्रवार को 143 लाख रुपए की लागत से बनने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) का शिलान्यास विधायक ताराचंद सारस्वत ने भूमि पूजन के साथ किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया।

विधायक सारस्वत ने कहा कि राजस्थान सरकार रोज़ाना विकास का नया कीर्तिमान बना रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह का आभार जताते हुए कहा कि नए PHC से क्षेत्र के कई गांवों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ मिलेंगी। उन्होंने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा विकास की दौड़ में हमेशा आगे रहेगा।

शिलान्यास समारोह में खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव सोनी, पंचायत समिति सदस्य भींयनाथ सिद्ध, सरपंच प्रतिनिधि शिवभगवान जोशी, पूर्व मंडल अध्यक्ष गंगाधर शर्मा, मोहन सिंह राजपुरोहित, देवकरण जोशी, सुरेश राजपुरोहित, भगवती लखारा, बीरबल स्वामी, शुभकरण शर्मा, पार्षद जगदीश गुर्जर, महेश राजोतिया सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

ग्रामीणों ने PHC के शीघ्र निर्माण और संचालन की उम्मीद जताते हुए कहा कि इससे क्षेत्र की वर्षों पुरानी चिकित्सा सुविधा की मांग पूरी होगी।





















