न गाड़ी गई, न ड्राइवर- फिर भी 1443 रुपए का मैसेज आया, वाहन मालिक परेशान
NEXT 21 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। तकनीक की गलती या सिस्टम की बड़ी चूक? क्षेत्र के गांव सुरजनसर की एक ढाणी में खड़ी पिकअप का 330 किलोमीटर दूर गुरुग्राम में चालान कटने से वाहन मालिक हैरान और परेशान है।
पिकअप मालिक कैलाश प्रजापत ने बताया कि उसके मोबाइल पर अचानक 1443 रुपए के चालान का मैसेज आया। हैरानी की बात यह है कि उसकी पिकअप कभी गुड़गांव गई ही नहीं। गाड़ी पूरे समय श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की ढाणी में खड़ी थी। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि बिना मौके पर मौजूद हुए चालान कैसे कट गया?
पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले
यह पहला मामला नहीं है। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र और बीकानेर जिले में इससे पहले भी कई वाहन मालिकों को इसी तरह खड़ी गाड़ियों के चालान कटने के मैसेज मिल चुके हैं।
सामाजिक कार्यकर्ता ने जताया रोष
सुरजनसर के सामाजिक कार्यकर्ता भागुराम डूडी ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि इस तरह की तकनीकी लापरवाही से आम आदमी को बेवजह मानसिक तनाव झेलना पड़ता है। उन्होंने मांग की कि सरकार और प्रशासन ऐसे मामलों की जांच कर पीड़ित वाहन मालिकों को तुरंत राहत दे।





















