#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

राजकीय महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़ में नशा मुक्ति पर व्याख्यानमाला का आयोजन

By Next Team Writer

Updated on:

NEXT 19 सितंबर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। राजकीय महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़ में नई किरण नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में राकेश थालोड़, बी.पी.एम. ने विद्यार्थियों को संबोधित किया।

अपने व्याख्यान में उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में फँसती जा रही है, जिससे न केवल उनका भविष्य बल्कि पूरा समाज प्रभावित हो रहा है। थालोड़ ने विद्यार्थियों को नशे के शरीर और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की विस्तार से जानकारी दी तथा जीवन में सकारात्मक सोच और नशामुक्त रहने का संदेश दिया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य अमित तंवर ने विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों से नशे से दूर रहने की अपील की। उन्होंने सभी को नशा न करने एवं दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम में महाविद्यालय का संपूर्ण स्टाफ एवं विद्यार्थी उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 धड़ देवली धाम में आस्था का सैलाब, बिग्गाजी महाराज के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं ने टेका माथा🟢 सीए प्रोफेशनल्स के जरिए सड़क सुरक्षा का संदेश, बीकानेर में कार्यशाला आयोजित🟢 श्रीडूंगरगढ़ में महावीर जयंती पर भव्य रैली, झांकियों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, देखें सभी फ़ोटो🟢 सामाजिक अंकेक्षण संघ का स्नेह मिलन: अप्रैल से रिकॉर्ड जांच और भौतिक सत्यापन, 2022 का बकाया भुगतान जल्द🟢 श्रीडूंगरगढ़ में अजमत-ए-मुस्तफा जलसा, उमड़ी भीड़; उल जिलानी साहब बोले- अच्छे अखलाक और माता-पिता की सेवा ही असली इबादत