#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

कोटा में जांगिड़ ब्राह्मण समाज का सामाजिक सम्मेलन, रामगोपाल सुथार बोले- युवाओं को नेतृत्व के अवसर देने होंगे

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 17 जनवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार शनिवार को कोटा में आयोजित जांगिड़ ब्राह्मण समाज के सामाजिक सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा द्वारा शिक्षानगरी कोटा में किया गया, जिसमें नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह भी संपन्न हुआ। सम्मेलन में राष्ट्रीय प्रधान रामपाल शर्मा की विशेष मौजूदगी रही।

इस अवसर पर राज्यमंत्री रामगोपाल सुथार ने कहा कि समाज की प्रगति के लिए युवाओं को केवल शिक्षा तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि उन्हें नेतृत्व के अवसर भी देने होंगे। उन्होंने कहा कि आज जरूरत है ऐसा मंच तैयार करने की, जहाँ जांगिड़ ब्राह्मण समाज का हर बेटा-बेटी अपनी प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन कर सके।

उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्माजी के आशीर्वाद और समाज के सामूहिक प्रयासों से जांगिड़ ब्राह्मण समाज हर क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को छुएगा।

कार्यक्रम में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रितेश जांगिड़ सहित पूरी जिला कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई और उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं।

सम्मेलन प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम पंवार की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। इसमें राजस्थान विधानसभा के सभापति एवं कोटा विधायक संदीप शर्मा, मुख्य चुनाव अधिकारी राकेश जांगिड़, बसंत जांगिड़, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष रेणु जांगिड़, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष धर्मवीर, कार्यकारी महिला अध्यक्ष कंचन जांगिड़, चूरू जिलाध्यक्ष नीरज जांगिड़ सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु मौजूद रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 तेज धमाके के साथ 11 केवी लाइन का तार टूटा, मुख्य रास्ते पर गिरा; सातलेरा गांव की बिजली आपूर्ति ठप🟢 श्रीडूंगरगढ़ में रास्ता रोककर कुल्हाड़ी व लाठियों से हमला, युवक से ₹10,750 छीनने का आरोप, जरिये इस्तगासा मामला दर्ज🟢 रखरखाव कार्य के चलते 4 घंटे बिजली रहेगी बंद, रिड़ी व ऊपनी जीएसएस से जुड़े कई गांव प्रभावित🟢 चर्चित कांड: सोना हड़पने के आरोप में आरोपी की जमानत खारिज🟢 विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का लगाया आरोप, कोर्ट में परिवाद पेश