#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, पिता-पुत्र गंभीर घायल

By Next Team Writer

Published on:

पीबीएम से जयपुर एसएमएस रेफर, चालक पर मामला दर्ज

NEXT 3 दिसम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। उदासर निवासी सीताराम सोनी ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि 22 दिसंबर दोपहर करीब 1:30 बजे उसका भतीजा श्यामलाल सोनी और उसका पुत्र जयप्रकाश सोनी बाइक से उदासर से श्रीडूंगरगढ़ जा रहे थे।
घर से करीब 6 किलोमीटर दूर धोलिया- श्रीडूंगरगढ़ रोड पर एक मोड़ के पास सामने से आ रही पिकअप गाड़ी (RJ23GD3570) के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए गलत साइड में आकर बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना जयप्रकाश ने फोन पर अपने चाचा राकेश सोनी और  मुझे दी। मौके पर पहुंचे परिजन दोनों घायलों को उसी पिकअप वाहन से श्रीडूंगरगढ़ के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें बीकानेर पीबीएम ट्रोमा सेंटर रेफर किया गया। बाद में वहां से भी दोनों को जयपुर के एसएमएस अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।
परिजनों के अनुसार श्यामलाल की हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच हेड कांस्टेबल रामस्वरूप को सौंपी है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 शिव पुराण कथा के दूसरे दिन प्रथम शिवलिंग की उत्पत्ति व मंत्र जाप की महिमा का वर्णन