NEXT 28 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। बीकानेर- जयपुर नेशनल हाइवे पर शुक्रवार देर रात सड़क दुर्घटना में टैक्सी चालक घायल हो गया। सातलेरा गांव के बस स्टैंड के पास बिग्गा से श्रीडूंगरगढ़ की ओर जा रही एक थ्री-व्हीलर टैक्सी अचानक सड़क पर आए सांड से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि टैक्सी सड़क से नीचे उतरकर पत्थरों के ढेर में जा घुसी।

हादसे में टैक्सी चालक घायल हो गया, जिसे मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने संभाला। वहीं सांड की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सांड से टकराने के कारण टैक्सी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
इसी दौरान रतनगढ़ से बीकानेर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार सड़क पर पड़े मृत सांड से टकरा गई। कार अनियंत्रित होकर पलटते-पलटते बच गई, जिससे एक और बड़ा हादसा होने से टल गया।
रात का समय होने और हाइवे पर अन्य दुर्घटना की आशंका को देखते हुए सामाजिक कार्यकर्ता गौरी शंकर तावनियां ने हाइवे टोल कंपनी को सूचना दी। सूचना मिलते ही टोल कंपनी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और मृत सांड को हटाकर सड़क को क्लियर कराया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।




















