#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

राजकीय कॉलेज श्रीडूंगरगढ़ में दो दिन चली व्याख्यान माला

By Next Team Writer

Published on:

छात्र- छात्राओं को मानवाधिकार और महिलाओं की कार्यस्थल सुरक्षा पर दी जानकारी

NEXT 3 दिसम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ राजकीय महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़ में राजस्थान महिला नीति- 2021 के तहत दो दिवसीय व्याख्यान माला का आयोजन हुआ।
2 दिसंबर को मानवाधिकार विषय पर और 3 दिसंबर को कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न अधिनियम- 2013 पर विशेषज्ञों ने छात्रों को जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को उनके अधिकारों और जिम्मेदारियों के बारे में जागरूक किया गया। वहीं छात्राओं को बताया गया कि कार्यस्थल पर उनके क्या विशेषाधिकार हैं और किसी प्रकार की समस्या होने पर वे किन कानूनी प्रावधानों का सहारा ले सकती हैं।

महाविद्यालय के प्राचार्य महावीर नाथ ने कहा कि युवा पीढ़ी को अपने अधिकार और कानून की जानकारी होना बेहद जरूरी है। सहायक आचार्य निशा सोढा और शुभनन्दिनी ने विद्यार्थियों को इन विषयों पर जागरूक रहने और दूसरों को भी जागरूक करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय का समस्त स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र- छात्राएं मौजूद रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 राजकीय विधि स्नातकोत्तर महाविद्यालय में MSME व SHG पर जागरूकता व्याख्यान🟢 अनुराग सेवा संस्थान के राष्ट्रीय सम्मान घोषित: कवि रवि पुरोहित को ‘अखिल भारतीय अनुराग साहित्य सम्मान’