NEXT 4 दिसम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् (अभातेयुप) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन मांडोत बुधवार को निजी यात्रा के दौरान श्रीडूंगरगढ़ सेवाकेन्द्र पहुंचे। यहाँ उन्होंने साध्वी संगीतश्री और साध्वी डॉ. परमप्रभा के मंगल दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

मांडोत ने युवाओं से मुलाकात में कहा कि सेवा, संस्कार और संगठन की तीनों धाराएं ही तेरापंथ युवक परिषद् की पहचान हैं। उन्होंने युवाओं को इन मूल्यों के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
स्थानीय इकाई ने किया स्वागत
सेवाकेन्द्र आगमन पर स्थानीय तेयुप अध्यक्ष विक्रम मालू, मंत्री पीयूष बोथरा, कोषाध्यक्ष दीपक छाजेड़, किशोर मंडल संयोजक मुदित पुगलिया, परामर्शक पवन सेठिया सहित परिषद् की टीम मौजूद रही। सभी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया।

राष्ट्रीय टीम भी रही साथ
मांडोत के साथ पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल कटारिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अभिनंदन नाहटा, बारहव्रत कार्यशाला राष्ट्रीय प्रभारी मनीष जैन, और अभातेमम राष्ट्रीय सहमंत्री मधु कटारिया भी पहुंचे।
टीम ने आगामी राष्ट्रीय कार्यक्रमों ATDC, ॐ भिक्षु जय तुलसी जप, अभिनव सामायिक, नेत्रदान प्रेरणा अभियान, आचार्य महाप्रज्ञ मेडिकल सेवाएं आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी। युवाओं को इन गतिविधियों में सक्रिय रहने का संदेश दिया गया।
बड़े स्तर पर कार्यशाला का संकल्प
तेयुप अध्यक्ष विक्रम मालू ने स्थानीय परिषद् की गतिविधियों की जानकारी देते हुए कहा कि निकट भविष्य में बड़े स्तर की कार्यशाला आयोजित की जाएगी।
संघीय संस्थाएं रहीं मौजूद
कार्यक्रम में तेरापंथ सभा मंत्री प्रदीप पुगलिया, महिला मंडल अध्यक्ष मंजू बोथरा, उपाध्यक्ष मधु झाबक, मंत्री अंबिका डागा, अणुव्रत समिति मंत्री रणवीर खीची, उपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी, परिषद् के नेत्रदान व ऑक्सीजन प्रभारी अशोक झाबक, पूर्व अध्यक्ष मनीष नौलखा सहित बड़ी संख्या में युवा साथी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सेवाकेन्द्र में सौहार्द, अनुशासन और उत्साह का माहौल बना रहा।




















