NEXT 18 अक्टूबर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। शुक्रवार रात एनएच-11 पर सेसोमू स्कूल के सामने एक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलने पर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उप जिला अस्पताल श्रीडूंगरगढ़ पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल की गंभीर हालत देखते हुए उसे बीकानेर रैफर किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल युवकों की पहचान राजेन्द्र सिंह (35) पुत्र मदन सिंह और जितेन्द्र सिंह (28) पुत्र राजू सिंह, दोनों निवासी लालासर (जाति राजपूत), के रूप में हुई है।















