NEXT 18 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। बीदासर रोड पर सालासर फांटे के पास ट्रक और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। और सड़क पर खून फैल गया।

घटना की सूचना मिलते ही एपीजे अब्दुल कलाम एंबुलेंस सेवा की टीम मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत उप जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए बीकानेर रैफर कर दिया।
घायल की पहचान राकेश पुत्र सुखराम (30 वर्ष), निवासी बाना के रूप में हुई है।




















