NEXT 22 अक्टूबर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। मंगलवार शाम करीब 7 बजे हुए सड़क हादसे में आकाश सिंह जालौर, पुष्पेंद्र सिंह बापेऊ और भवानी सिंह बापेऊ गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही आपणों गांव सेवा समिति की एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत राहत दी गई।
सेवा समिति के अध्यक्ष जतन राजपुरोहित और सेवादार शूरवीर मोदी ने मौके पर पहुंचकर घायलों को एम्बुलेंस में डालकर उपजिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को बीकानेर रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार, सेवा समिति की एम्बुलेंस ने घायलों को बीकानेर तक सुरक्षित पहुंचाया।





















