NEXT 17 जनवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। बीकानेर रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास शनिवार को प्लास्टिक मांजे की चपेट में आने से एक बाइक सवार घायल हो गया। घायल की पहचान राजेश कुमार प्रजापत (35) निवासी मोमासर बास के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क पर लटका प्लास्टिक मांजा बाइक सवार के गले/हाथ में फंस गया, जिससे वह असंतुलित होकर गिर पड़ा। हादसे में उसे चोटें आईं।
घटना की सूचना मिलते ही एपीजे अब्दुल कलाम एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत उप जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि शहर में प्लास्टिक मांजे पर सख्ती से रोक लगाई जाए, क्योंकि यह लगातार जानलेवा हादसों का कारण बन रहा है।

















