NEXT 15 अप्रैल, 2025। आज अलसुबह बीदासर रोड पर माताजी मोड़ के पास एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार में सवार 4 व्यक्ति घायल हो गए। सभी इंदपालसर शादी में आए हुए थे और वापस अपने गांव निम्बी जोधा जा रहे थे।

सूचना मिलते ही एपीजे अब्दुल कलाम एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को उप जिला अस्पताल लेकर आई। जहा सभी का प्राथमिक उपचार चल रहा है।