#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

10 साल पुराने दुष्कर्म मामले में आरोपी बरी, एडीजे कोर्ट ने दिया संदेह का लाभ

By Next Team Writer

Updated on:

NEXT 6 जनवरी, 2025 श्रीडूंगरगढ़। अपर सेशन न्यायालय, श्रीडूंगरगढ़ ने दुष्कर्म के एक मामले में आरोपी को सन्देह का लाभ देते हुए दोषमुक्त कर दिया। अपर सेशन न्यायाधीश सरिता नौशाद ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और साक्ष्यों का अवलोकन करने के बाद यह फैसला सुनाया।
मामला करीब 10 वर्ष पुराना है। परिवादिनी ने 17 जुलाई 2015 को आरोप लगाते हुए बताया था कि 5 जुलाई 2015 की रात करीब 12 बजे गोविंदराम पुत्र पूर्णाराम ने नाजायज रूप से घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
परिवादिनी के अनुसार, इसके बाद 15 जुलाई 2015 को सुबह करीब 11 बजे गोविंदराम पुत्र पूर्णाराम, पूर्णाराम पुत्र नानूराम, भूराराम पुत्र नानूराम, भंवरी पत्नी भूराराम और दुर्गा पत्नी पूर्णाराम एकराय होकर उसके घर में जबरदस्ती घुसे और उसे जबरन उठाकर ले जाने का प्रयास किया। इस दौरान पड़ोसियों के हस्तक्षेप से वह बच सकी। आरोप है कि जाते समय आरोपी उसके सोने का मादलिया, पाजेब और मोबाइल फोन भी छीन ले गए।
घटना के संबंध में बाद में जरिये इस्तगासा मामला दर्ज कराया गया था।
मुकदमे की सुनवाई के दौरान आरोपी की ओर से अधिवक्ता अबरार मोहम्मद एवं राजीव आत्रेय ने पैरवी की। न्यायालय ने अभियोजन पक्ष के साक्ष्यों में पर्याप्त पुष्टि नहीं पाए जाने पर मुख्य आरोपी गोविंदराम को संदेह का लाभ देते हुए बरी करने के आदेश दिए।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 शिव पुराण कथा के दूसरे दिन प्रथम शिवलिंग की उत्पत्ति व मंत्र जाप की महिमा का वर्णन