#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

आचार्य तुलसी का 112वां जन्मदिवस अणुव्रत दिवस के रूप में मनाया गया

By Next Team Writer

Updated on:

साध्वी संगीतश्री और डॉ. साध्वी परमप्रभा के सान्निध्य में हुआ भावपूर्ण आयोजन

NEXT 23 अक्टूबर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। तेरापंथ धर्मसंघ के नवम अनुशास्ता आचार्य तुलसी के 112वें जन्मदिवस को गुरुवार को अणुव्रत दिवस के रूप में श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया। यह आयोजन श्रीडूंगरगढ़ सेवाकेंद्र मालू भवन में सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी संगीतश्री और डॉ. साध्वी परमप्रभा के सान्निध्य में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत ज्ञानशाला के बालक युवराज चौपड़ा द्वारा मंगलाचरण से हुई। इसके पश्चात साध्वी संपतप्रभा और साध्वी शांतिप्रभा ने अपने विचार रखकर उपस्थित श्रद्धालुओं को आचार्य तुलसी के प्रेरक जीवन से अवगत कराया।

इस अवसर पर श्री जैन तेरापंथी सभा के मंत्री प्रदीप पुगलिया, तेरापंथ महिला मंडल की उपाध्यक्ष मधु झाबक, तेयुप अध्यक्ष विक्रम मालू तथा अणुव्रत समिति के मंत्री एडवोकेट रणवीर खीची ने आचार्य तुलसी को नमन करते हुए उनके योगदान को याद किया। तेरापंथ महिला मंडल द्वारा सामूहिक गीतिका का संगान किया गया।

कार्यक्रम में गौरव दुगड़, सुशील डागा, शान्तिलाल झाबक और विवेक पुगलिया ने भी अपने विचार व्यक्त किए। सभी ने एक स्वर में कहा कि आचार्य तुलसी का जीवन त्याग, तप और मानवता के आदर्शों का प्रतीक था।

साध्वी संगीतश्री और डॉ. साध्वी परमप्रभा ने अपने मंगल उद्बोधन में कहा कि “आचार्य तुलसी बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने समाज में नशामुक्ति, नैतिकता और सदाचार की अलख जगाई। अणुव्रत आंदोलन के माध्यम से उन्होंने मानवता को नई दिशा दी।”

उन्होंने कहा कि गुरु तुलसी का उद्देश्य केवल धर्म का प्रचार नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण और शांति का संदेश देना था। उन्होंने ज्ञानशालाओं की स्थापना कर भावी पीढ़ी में संस्कारों का बीजारोपण किया

कार्यक्रम का संचालन तेरापंथ महिला मंडल की उपाध्यक्ष मधु झाबक ने किया। आयोजन में संघीय संस्थाओं के प्रतिनिधि, धर्मप्रेमी बंधु-बांधवों और स्थानीय श्रद्धालुओं की अच्छी उपस्थिति रही।

अंत में सभी ने गुरुदेव आचार्य तुलसी के चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 सीए प्रोफेशनल्स के जरिए सड़क सुरक्षा का संदेश, बीकानेर में कार्यशाला आयोजित🟢 श्रीडूंगरगढ़ में महावीर जयंती पर भव्य रैली, झांकियों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, देखें सभी फ़ोटो🟢 सामाजिक अंकेक्षण संघ का स्नेह मिलन: अप्रैल से रिकॉर्ड जांच और भौतिक सत्यापन, 2022 का बकाया भुगतान जल्द🟢 श्रीडूंगरगढ़ में अजमत-ए-मुस्तफा जलसा, उमड़ी भीड़; उल जिलानी साहब बोले- अच्छे अखलाक और माता-पिता की सेवा ही असली इबादत