#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया 11 मार्च से, 14 से 23 मार्च तक होंगे ऑनलाइन आवेदन

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 9 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान में संचालित महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों तथा राजकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया 11 मार्च से शुरू होगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय बीकानेर ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और विद्यालयों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट की ओर से जारी आदेश के अनुसार विद्यार्थियों के प्रवेश के लिए अभिभावकों को शाला दर्पण पोर्टल या क्यूआर कोड के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। निर्धारित सीटों से अधिक आवेदन प्राप्त होने की स्थिति में विद्यार्थियों का चयन लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा।

प्रवेश कार्यक्रम की प्रमुख तिथियां

  • 11 मार्च 2026 : प्रवेश प्रक्रिया की अधिसूचना जारी
  • 14 से 23 मार्च 2026 : ऑनलाइन आवेदन भरने की अवधि
  • 24 मार्च 2026 : प्राप्त आवेदनों की सूची व रिक्त सीटों की सूचना नोटिस बोर्ड पर चस्पा
  • 25 मार्च 2026 : लॉटरी प्रक्रिया
  • 27 मार्च 2026 : चयनित विद्यार्थियों की सूची जारी
  • 28 मार्च 2026 से : प्रवेश प्रक्रिया शुरू
  • 1 अप्रैल 2026 से : नए सत्र में शिक्षण कार्य प्रारंभ

इन कक्षाओं में दिए जाएंगे प्रवेश

निर्देशों के अनुसार जिन विद्यालयों में प्री-प्राइमरी या बाल वाटिका संचालित हैं, वहां नर्सरी कक्षा की सभी सीटों पर नए प्रवेश दिए जाएंगे। अन्य कक्षाओं में पहले से अध्ययनरत विद्यार्थियों के प्रमोशन के बाद बची हुई सीटों पर नए विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा।

प्रति सेक्शन तय की गई सीटें

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रति सेक्शन विद्यार्थियों की संख्या भी निर्धारित की गई है।

  • कक्षा 1 से 5 : 30 विद्यार्थी प्रति सेक्शन
  • कक्षा 6 से 8 : 35 विद्यार्थी प्रति सेक्शन
  • कक्षा 9 से 12 : 60 विद्यार्थी प्रति सेक्शन

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 पूनरासर में सिद्ध समाज का गौरव: प्रशासनिक प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पर सुनील सिद्ध का भव्य स्वागत🟢 क्रेटा कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक घायल: एक गंभीर हालत में बीकानेर रेफर🟢 लूणकरणसर में रात्रि गश्त के दौरान पुलिस की कार्रवाई: 159.5 ग्राम एमडी नशा और 1 लाख रुपए बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार🟢 महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया 11 मार्च से, 14 से 23 मार्च तक होंगे ऑनलाइन आवेदन🟢 बिग्गा स्टैंड के पास पिकअप-बाइक की आमने-सामने टक्कर: 32 वर्षीय युवक घायल, पैर में फ्रैक्चर