
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राजा सूर्य और दैत्यों के गुरु शुक्र को काफी महत्त्वपूर्ण ग्रहों में से एक माना जाता है। दोनों ही ग्रह एक-दूसरे के बीच शत्रुता का भाव रखते हैं। लेकिन अगर आपकी कुंडली में इनकी स्थिति अच्छी है, तो शुभ फल भी देते हैं। बता दें कि इस समय सूर्य वृषभ राशि में और शुक्र मीन राशि में विराजमान है। वहीं आज शनिवार को रात 10 बजकर 25 मिनट पर सूर्य-शुक्र एक-दूसरे से 45 डिग्री पर होंगे, जिससे अर्धकेंद्र योग का निर्माण हो रहा है। इस योग का निर्माण होने से कुछ राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है। इन राशियों को हर क्षेत्र में अपार सफलता के साथ-साथ धन लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं इन भाग्यशाली राशियों के बारे में….
मेष राशि
इस राशि के जातकों के लिए सूर्य-शुक्र का अर्धकेंद्र योग अनुकूल साबित हो सकता है। लंबे समय से रूके काम पूरे हो सकते हैं। इसके साथ ही शुक्र ग्रह भी आपके लिए फलदायी साबित हो सकते हैं। कई लंबी दूरी की यात्राएं करनी पड़ सकती है। लेकिन इससे आपको काफी लाभ मिल सकता है। विदेश या फिर किसी दूर के स्थान से आप अच्छा धन लाभ कमा सकते हैं। रोजगार के मामले में भी आपको लाभ मिल सकता है। नौकरी के साथ-साथ अच्छी सैलरी मिल सकती है। व्यापार के क्षेत्र की बात करें, तो आपके द्वारा बनाई गई रणनीतियां कारगर साबित हो सकती है। जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। मनोरंजन के दृष्टिकोण से यह अवधि अच्छी रहने वाली है।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए अर्धकेंद्र योग काफी लाभकारी हो सकता है। इस राशि के जातकों का परिवार और सदस्यों के बीच रिश्ता मजबूत बनने वाला है। इसके साथ ही समाज में मान-सम्मान की वृद्धि हो सकती है। सूर्य के लाभ भाव में जाने से इस राशि के जातकों को आकस्मिक धन लाभ के साथ धन-संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। इसके साथ ही कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए ये अवधि काफी अच्छा जाने वाला है। आपको अपनी योग्यता, टैलेंट के बल पर खूब लाभ मिल सकता है। माता-पिता के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। इसके साथ ही लव पार्टनर के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। कई धार्मिक यात्राओं पर जा सकते हैं। भूमि, भवन और वाहन संबंधित मामलों में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
वृश्चिक राशि
इस राशि के जातकों के लिए अर्धकेंद्र योग शुभ हो सकता है। इस राशि के जातकों को व्यापार और नौकरी में खूब लाभ मिल सकता है। संतान पक्ष की ओर से मिली कोई टेंशन थोड़ी कम हो सकती है। आमोद-प्रमोद के लिए ये समय अच्छा साबित हो सकता है। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। नकारात्मक विचारों से निजात मिल सकती है। पार्टनरशिप में किए गए बिजनस में खूब लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही आपके द्वारा व्यापार में बनाई गई रणनीति लाभकारी हो सकती है। आपके अंदर नेतृत्व करने की क्षमता में बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे कार्यस्थल में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। जिसे आप बखूबी निभाएंगे।