#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

55 घंटे के संथारे के बाद किरण देवी पुगलिया को समाधिमरण

By Next Team Writer

Updated on:

शनिवार दोपहर 12:45 बजे पूर्ण हुआ संथारा, शाम 6:15 बजे निकलेगी अंतिम यात्रा

NEXT 3 जनवरी, 2025 श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान गौरव भामाशाह भीखमचंद पुगलिया की 90 वर्षीय माता, श्रद्धा की प्रतिमूर्ति किरण देवी पुगलिया ने उच्च आध्यात्मिक भावों के साथ संथारा स्वीकार कर शनिवार दोपहर 12:45 बजे समाधिमरण प्राप्त किया।
55 घंटे तक चले संथारे के दौरान वे पूर्ण चेतना और समभाव के साथ अध्यात्म में तल्लीन रहीं।

संथारे के दौरान

1 जनवरी को किया था संथारा स्वीकार
श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा की अध्यक्ष सुशीला पुगलिया ने बताया कि उनकी सास किरण देवी पुगलिया, धर्मपत्नी स्व. धर्मचंद्र पुगलिया (श्रीडूंगरगढ़- कोलकाता) ने आचार्य महाश्रमण की अनुमति से गुरुवार सुबह 6:15 बजे कोलकाता में तिविहार संथारे का प्रत्याख्यान स्वीकार किया था। यह प्रत्याख्यान उपासक जुगराज बैद और विनोद सुराणा द्वारा करवाया गया। आज शनिवार को दोपहर 12:05 बजे उपासक सुरेंद्र सेठिया द्वारा चौविहार संथारे का प्रत्याख्यान करवाया गया।

अस्वस्थता के चलते लिया जागरूक निर्णय
किरण देवी पुगलिया कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं। उन्होंने पूर्ण जागरूकता और आत्मबोध के साथ संथारा स्वीकार करने की इच्छा व्यक्त की।
गुरुवार सुबह 3:05 बजे भीखमचंद पुगलिया एवं सुशीला पुगलिया ने उन्हें त्याग करवाया। भावों की उच्चता को देखते हुए आचार्य महाश्रमण की आज्ञा से संथारे का विधिवत प्रत्याख्यान सम्पन्न हुआ। इस दौरान मुनि जिनेश कुमार ने उन्हें आत्मबल प्रदान किया।

त्याग और तपस्या से ओतप्रोत रहा जीवन
गौरतलब है कि संथारा साधिका किरण देवी पुगलिया पर तीन आचार्यों का वरदहस्त रहा। उन्होंने अपने जीवन में सदैव त्याग, तपस्या और साधु-साध्वियों की सेवा को प्राथमिकता दी। उनका संपूर्ण जीवन अध्यात्म से ओतप्रोत रहा और अंतिम समय में संथारा स्वीकार कर उन्होंने आध्यात्मिक उत्कृष्टता का परिचय दिया।

शाम 6:15 बजे निकलेगी अंतिम यात्रा
किरण देवी पुगलिया की अंतिम यात्रा आज शाम 6:15 बजे बैकुंठी के साथ उनके निज निवास सत्यम टॉवर से निकाली जाएगी। जो महासभा भवन से होते हुए निमतल्ला श्मसान घाट जाएगी।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 सकारात्मक खबर: पशु खेळी को युवाओं ने श्रमदान से किया साफ, पशुओं को मिलेगा साफ पानी🟢 शौर्य, स्वाभिमान और संस्कारों की धरती राजस्थान पर संगोष्ठी🟢 सेवादार- ईमानदार: एम्बुलेंस में मिला घायल युवक का मोबाइल, सेवा समिति ने लौटाया🟢 पूनरासर बालाजी में विद्यालय परिवार का सम्मान: देव दर्शन यात्रा रही सफल, शिक्षकों ने बताया प्रेरणादायक अनुभव🟢 लाडनूं में महाश्रमण स्पोर्ट्स ग्राउंड का लोकार्पण, आचार्य महाश्रमण के सान्निध्य में भव्य आयोजन🟢 खाटूश्याम जी के लिए 300 डाक ध्वजा यात्रियों का विशाल संघ रवाना