#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय में अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती मनाई गई

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 7जनवरी, 2025। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय की अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ इकाई ने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती वर्ष को हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय प्रबंध बोर्ड के सदस्य विधायक ताराचंद सारस्वत थे और अध्यक्षता कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित ने की।


मुख्य वक्ता सारस्वत ने अपने संबोधन में अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए महिला शिक्षा और उनके योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई ने अपने समय में न केवल महिलाओं की शिक्षा के लिए मार्ग प्रशस्त किया, बल्कि एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई।


अध्यक्षीय संबोधन में कुलपति आचार्य दीक्षित ने अहिल्याबाई होलकर के जीवन संघर्ष, उनकी हिंदू धर्म के प्रति आस्था और प्रशासनिक कुशलता को प्रेरणादायक बताया। उन्होंने छात्रों और शिक्षकों से उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के शिक्षकों और कर्मचारियों ने भाग लिया। जिसमें प्रो. राजाराम चोयल, डॉ. गौतम मेघवंशी, डॉ. धर्मेश हरवानी, डॉ. अभिषेक वशिष्ठ, डॉ. मेघना शर्मा, डॉ. सीमा शर्मा, डॉ. संतोष शेखावत और डॉ. ज्योति लखानी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रभू दान चारण ने किया और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अभिषेक वशिष्ठ ने दिया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Advertisement placement

Leave a Comment

WhatsApp Join WhatsApp Group