NEXT 9 मार्च, 2025। बीकानेर लोकसभा के गौ सांसद विनोद कुमार शर्मा एडवोकेट की अनुशंसा पर राजस्थान के प्रभारी बाबूलाल जांगिड़ ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के आदेशानुसार श्रीडूंगरगढ़ के गौसेवी आनंद जोशी को गौ विधायक नियुक्त किया है।

आनंद जोशी लंबे समय से गौ सेवा से जुड़े हुए हैं और गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। हाल ही में राज्यपाल द्वारा भी उन्हें सम्मानित किया गया था। उनकी इस नियुक्ति से क्षेत्र में गौसेवा को और अधिक मजबूती मिलेगी।